भारत को जीतने के लिये 18 ओवर में 120 रनों का लक्ष्य, पढ़िये पहली पारी की पूरी डिटेल
कोलकाता : टी20 विश्वकप के अपने दूसरे मुकाबले में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। इस बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 118 रन बनाए। भारतीय टीम को जीतने के लिये 18 ओवर (108 गेंदों) में 119 रन बनाने होंगे।
ऐसी रही भारत की गेंदबाजी
भारत के लिये आर अश्विन ने 3 ओवर में 12 रन दिये, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। आशीष नेहरा ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया, जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया, हार्दिक पांड्या ने दो ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया, सुरेश रैना ने एक ओवर में 4 रन देकर एक विकेट लिया, रवींद्र जड़ेजा ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया।
...इस तरह आउट हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज
- भारत को पहली सफलता पार्ट टाइम स्पिनर सुरेश रैना ने दिलाई। रैना की गेंद शरजिल अहमद ने शॉट खेला, जिसे हार्दिक पांड्या ने बड़ी ही खूबसूरती से लपक लिया। हालांकि इस दौरान उन्हें थोड़ी चोट भी लगी है।
- दूसरा विकेट अहमद शहजाद के रूप में गिरा, जिन्हें जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रवींद्र जड़ेजा ने कैच किया।
- तीसरा महत्वपूर्ण विकेट शाहिद अफरीदी का गिरा, जिन्हें हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया।
- भारत को चौथी सफलता उमर अकमल के रूप में मिली, उन्हें जड़ेजा की गेंद पर विकेट के पीछे धोनी ने कैच किया।
- पांचवा विकेट शानदार खेल रहे शोएब मलिक के रूप में गिरा, उन्हें आशीष नेहरा ने अश्विन के हाथों कैच कराया।
No comments:
Post a Comment