Wednesday, 16 March 2016

सूरत सत्र न्यायालय ने हार्दिक पटेल की जमानत याचिका खारिज की

सूरत सत्र न्यायालय ने हार्दिक पटेल की जमानत याचिका खारिज की

अहमदाबाद। देशद्रोह के मामले में जेल में बंद पाटीदार अनामत आंदोलन समिति और पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल की जमानत याचिका को आज सूरत की सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया। इससे पहले भी 8 मार्च को हार्दिक पटेल की जमानत याचिका को नगर सत्र अदालत ने यह कह कर खारिज कर दिया था कि वह अपराध को दोहरा सकते हैं।

गौरतलब है कि हार्दिक पर पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को मनवाने को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते हिंसा भड़काने का आरोप है जिसे लेकर उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है।

No comments:

Post a Comment