Saturday, 19 March 2016

डकवर्थ लुईस नियम से जीती पाकिस्तान महिला टीम

डकवर्थ लुईस नियम से जीती पाकिस्तान महिला टीम

नई दिल्ली। महिला टी-20 विश्व कप के मुकाबले में बारिश विलेन बन गई और भारत जो मैच जीत रही थी वो हार गई। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पाकिस्तान महिला टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। मैच रुकने तक पाकिस्तान ने16 ओवर में 6 विकेट खोकर 77 रन बना लिए थे। डकवर्थ नियम के अनुसार उसके 75 रन होने चाहिए थे।

महिला भारतीय टीम ने पाक को जीत के लिए 97 रन का लक्ष्य दिया था। इसका पीछा करते हुए पाक टीम ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाई और एक के बाद एक उनके 6 विकेट गिर गए। भारत को पहली सफलता शिखा पांडे ने दिलाई जिन्होंने तीसरे ओवर में नाहिदा खान(14) को हरप्रीत कौर के हाथों कैच करवा दिया।

इसके बाद पाक को एक के बाद एक दो झटके लगे जब 48 रन पर सीद्रा आमिन गायकवाड़ की गेंद पर बोल्ड हो गई वहीं 50 रन पर तीसरे विकेट के रूप में बिस्मा मरूफ महज 5 रन बनाकर हरप्रीत कौर की गेंद पर गायकवाड़ को कैच थ्मा बैठी।

पाक को चौथा झटका 71 रन पर लगा जब इराम जावेद (10) गोस्वामी की गेंद पर मिताली राज को कैच दे बैंठी। पाक टीम का पांचवा और छठा विकेट 77 रन के स्कोर पर ही गिर गया। पांचवे विकेट के रूप में अस्मविया इकबाल रन आउट हो गईं और अगली ही गेंद पर कप्तान साना मिर भी रन आउट हो गई।

इससे पहले पाक के खिलाफ खेलते हुए भारतीय टीम ने 97 रन का लक्ष्य दिया था। भारत को पहला झटका वनिता के रूप में लगा जो महत 2 रन बनाकर दूसरे ओवर में अनम अमिन की शिकार हो गई। वहीं दूसरा विकेट 5 रन के स्कारे पर मंधना का गिरा जो 1 रन बनाकर इस्माविया इकबाल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गई।

भारतीय टीम अभी संभली भी नहीं थी कि 11वें ओवर में 33 रन पर टीम को तीसरा झटका अनिता राज के रूप में लगा जो 16 रन बनाकर निदा दार की गेंद पर अमीन को कैच थमा बैठी। भारत का चौथा और पांचवा विकेट हरप्रीत कौर और वी कृष्णमुर्ती के रूप में गिरा जो क्रमश: 16 और 24 रन बनाकर आउट हो गईं।

कौर का विकेट सादिया युसूफ ने लिया जबकि कृष्णमुर्ती को साना मिर ने कॉट एंड बोल्ड कर दिया। भारत क सांतवा विकेट मैच की आखिरी गेंद पर झूलन गोस्वामी के रूप में गिरा जिन्हें साना मिर ने रन आउट कर दिया।

No comments:

Post a Comment