श्रीलंकाई नौसेना ने 27 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंकाई नौसेना ने अाज सुबह मन्नार की खाड़ी के पास 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चार नावों को भी जब्त किया है।
श्रीलंका की नौसेना ने जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि उसने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने पर मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले 10 मार्च को भी श्रीलंका के अधिकारियों ने उसके जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में उत्तरी जल सीमा में 4 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया था। जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में श्री लंका में लगातार भारतीय मछुअारों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment