Sunday, 20 March 2016

ट्विटर पर लंबे संदेश के लिए अभी और करना होगा इंतजार

ट्विटर पर लंबे संदेश के लिए अभी और करना होगा इंतजार

न्यूयार्क: यदि आप सोचते हैं कि ट्विटर पर शीघ्र ही लंबा संदेश देने में सक्षम हो जाएंगे तो अभी इंतजार कीजिए। माइक्रो ब्लागिंग साइट ने कहा है कि 140 अक्षरों की सीमा अभी बनी रहेगी। 10,000 अक्षरों में संदेश भेजने की सुविधा शुरू होने में वक्त लगेगा।

एक टीवी शो में ट्विटर के सीइओ जैक डोर्से ने कहा कि 140 शब्दों की सीमा एक बेहतर दबाव है और ट्विटर इसे कभी खोना नहीं चाहेगा। टेक क्रंच रिपोर्ट में शनिवार को उन्होंने कहा, 'यह सीमा हमारे ऊपर यह एक अच्छा दबाव है। हम ढेर सारे बदलाव कर रहे हैं। हम ट्विटर को बेहतर बनाने में जुटे रहते हैं।'

इससे पहले जनवरी में मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि ट्विटर एक नया फीचर तैयार कर रहा है। यूजर को 140 अक्षरों की परंपरागत सीमा से लंबा संदेश भेजने की सुविधा देगा। कंपनी अभी 10,000 अक्षरों की सीमा पर विचार कर रही है। यह भी बताया गया था कि पहली तिमाही के आखिर में नया फीचर लांच किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment