Sunday, 27 March 2016

देशभर में 200 चोरियां करने वाला गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

देशभर में 200 चोरियां करने वाला गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने चोरी की वारदातों का दोहरा शतक लगा चुके सेंधमार नदीम कुरैशी को दबोचा है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान व महाराष्ट्र आदि कई राज्यों में वारदात कर चुका है। उसकी तलाश में मुंबई पुलिस, उप्र पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस भी जुटी थी।

आरोपी 17 मामलों में कोर्ट से भगोड़ा घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही चोरी के चार नए मामले सुलझाने का दावा किया गया है। इनमें तीन मुंबई के हैं। आरोपी के पास से होंडा सिटी कार भी बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त बीएस गुर्जर के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में जिले के पॉश अपार्टमेंट में सेंधमारी की वारदातें बढ़ीं थीं।

इसका जिम्मा स्पेशल स्टॉफ को सौंपा गया था। एसीपी (ऑपरेशन) जय भगवान की देखरेख में इंस्पेक्टर खड़क सिंह रावत, एसआइ विनय यादव आदि की टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान मुंबई पुलिस से वीडियो फुटेज प्राप्त हुई। जानकारी दी गई कि आरोपी दिल्ली की तरफ निकला है।

इस वीडियो में नदीम कुरैशी था। नदीम ने बताया कि उसने 1995 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पिछले 20 सालों में वह करीब 500 घरों के ताले तोड़ चुका है और कई बार गिरफ्तार भी हो चुका है।

No comments:

Post a Comment