30,000 रुपए तक महंगी हुई हर्ले-डेविडसन की बाइकें
मोटरसायकिल कंपनी हर्ले-डेविडसन ने भारत बेचे जाने वाले चुनिंदा माडलों की कीमत में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की आज घोषणा की। यह फैसला विनिमय दर के असर की भरपाई के लिए किया गया है। हर्ले डेविडसन इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह मूल्य वद्धि भारत में स्ट्रीट 750, स्पोर्टस्टर श्रंखला और साफ्टेल मोटरसायकिलों पर लागू होगी। नई कीमत एक अप्रैल से प्रभावी होगी।
फिलहाल स्ट्रीट 750 माडल की कीमत 4.52 लाख रुपए से शुरू होती है जबकि स्पोर्टस्टर श्रंखला में आयरन 883, 1200 कस्टम और फोर्टी एट की शुरआत क्रमश: 7.37 लाख रुपए, 8.9 लाख रुपए और 9.12 लाख रुपए से शुरू होती है। साफ्टेल श्रंखला के तीन माडलों की कीमत 15,15 लाख रुपए (फैट ब्वाय), 16,4 लाख रुपए (ब्रेकआउट) और 16.6 लाख रुपए (हेरिटेज साफ्टेल क्लासिक) से होती है। कंपनी ने कहा कि मूल्य बढ़ोतरी रपया-डालर की विनिमय में बदलाव के असर की वजह से की जा रही है।
No comments:
Post a Comment