Wednesday, 23 March 2016

फसल बीमा के भुगतान में हुई देरी तो कंपनी पर लगेगा जुर्माना?

फसल बीमा के भुगतान में हुई देरी तो कंपनी पर लगेगा जुर्माना?

फसल बर्बादी से पहले ही हलकान किसानों के लिए दूसरा बड़ा दर्द होता है, फसल बीमे की रकम न मिलना या फिर देरी होना। लेकिन अब सरकार इसके लिए कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार नई फसल बीमा योजना में फसल बीमे के भुगतान में देरी पर कंपनियों के खिलाफ पेनल्टी लगाने का प्रावधान करने पर विचार कर रही है। वित्त सेवा सचिव अंजुलि छिब दुग्गल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

फसल बर्बादी के संकट से किसानों को उबारने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने इसी साल जनवरी में फसल बीमा योजना की शुरुआत की थी। पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों की एक रैली में सिंचाई योजनाओं और फसल बीमा का उल्लेख करते हुए कहा था कि फसल बर्बादी से किसानों का नुकसान कम से कम होना चाहिए। ऐसे में फसल बीमे में देरी पर कंपनियों पर जुर्माने का प्रावधान एक सकारात्मक कदम साबित हो सकता है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में आधार बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फसल बीमा योजना को खासा महत्व रहे हैं। इसके अलावा आने वाले दो सालों में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment