Thursday, 17 March 2016

गुजरात पुलिस के जवान अपराधियों से ही सीख रहे हैं अपराध रोकने के तरीके

गुजरात पुलिस के जवान अपराधियों से ही सीख रहे हैं अपराध रोकने के तरीके

अहमदाबाद। पुलिस ट्रेनिंग के दौरान अपराध कम करने की ट्रेनिंग तो हर जगह दी जाती है लेकिन गुजरात पुलिस ने अपराध कम करने के लिए अपने कर्मियों को अपराधियों से ही अपराध के तरीके से सीखने की नई मुहीम शुरू की है।

इस ट्रेनिंग के दौरान जवानों को कुख्यात अपराधियों के अपराध के तरीके के बारे में दिए गए बयानों को रिकार्ड कर जवानों को सुनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुजरात का एक कुख्यात बदमाश विशाल गोस्वामी जिसपर तीन हत्या, फिरौती जैसे कई मामले दर्ज हैं वो आजकल पुलिस को अपराध के तरीके सिखा रहा है।

गोस्वामी के बयानों की पुलिस वीडियो बना रही है जिसमें वो बता रहा है कि तलाशी के दौरान बिना पुलिस की नजर में आए कार में कैसे 6 हथियारों को एक साथ लेकर जाया जा सकता है। डीसीपी दीपन भद्रन के मुताबिक गोस्वामी ने बताया कि अपराधी कैसे कम से कम 6 हथियार गेयर कवर के भीरत छुपाकर बिना किसी शक के 
पुलिस बैरिकेटिंग को पार कर चले जाते हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये अपनी तरह की अलग किस्म की ट्रेनिंग है जिसमें पुलिस में भर्ती हुए नए जवानों को वीडियो के जरिए बताया जाता है कि अपराधी अपराध के दौरान किन हथकंडो का इस्तेमाल कर पुलिस से बचने की कोशिश करते हैं।

No comments:

Post a Comment