गुजरात में साल 2011-12 में न्यायिक और पुलिस हिरासत में 61 लोगों की मौत
अहमदाबाद। राज्य मानवाधिकार आयोग ने मंगलवार को विधानसभा के सामने एक रिपोर्ट सामने रखी जिसके मुताबिक साल 2011-12 के दौरान न्यायायिक हिरासत और पुलिस हिरासत में भेजे गए 61 लोगों की मौत हो हुई। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि मारे गए 61 लोगों में से 51 की मौत प्राकृतिक तरीके से हुई वहीं 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली और बाकी के तीन लोगों की मौत संदेहास्पद है।
रिपोर्ट के मुताबिक 61 में से 8 लोगों की मौत पुलिस कस्टडी में और बाकी 53 मौत न्यायायिक हिरासत के दौरान हुई।
आपको बता दें कि अहमदाबाद शहर में सबसे ज्यादा 24 लोगों की मौत न्यायायिक हिरासत या पुलिस हिरासत में रहने के दौरान हुई वहीं वडोदरा में हिरासत के दौरान 10 लोगों की मौत हुई।
No comments:
Post a Comment