चीन का दावा, 'भारत की सीमा में नहीं घुसे हमारे सैनिक'
नई दिल्ली। लद्दाख में भारतीय इलाके में चीनी सेना की चहलकदमी पर चीन ने इस पर अपनी सफाई पेश की है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि हमारे सैनिकों ने भारतीय इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को पार नहीं किया है।
चीन के मुताबिक तथाकथित सीमा का अस्तित्व नहीं है चीनी सैनिक सामान्य दिनों की तरह गश्त कर रहे थे।
क्या है मामला?
लद्दाख सेक्टर में सीमा का एक बार फिर से उल्लंघन करते हुए चीन के सैनिक इस सप्ताह पानगोंग झील के इलाके के निकट भारतीय क्षेत्र में करीब छह किलोमीटर अंदर तक घुस आए जिसके बाद दोनों पक्षों के सुरक्षाकर्मी आमने-सामने आ गए। सुरक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना बीते आठ मार्च की है। उस दिन पीएलए के करीब 11 सैनिक पानगोंग के निकट ‘फिंगर-8’ और ‘सिरजाप-1’ में काल्पनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए। इन जवानों की अगुवाई कर्नल स्तर का एक अधिकारी कर रहा था।
No comments:
Post a Comment