SEX RACKET : लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा सेक्स रैकेट में धकेलते थे, जानिए...
सारण। दोनों पहले भोली-भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा उन्हें लेकर भाग जाते थे। फिर, शादी का नाटक कर कुछ दिनों बाद लड़की को देह व्यापार के दलदल में धकेल देते थे। इसके बाद नए शिकार की तलाश में निकल पड़ते थे। इसका खुलासा छपरा में पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया।
छपरा पुलिस के साथ बंगाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब बंगाल पुलिस ने मढ़ौरा थाना क्षेत्र में रेपुरा में एक झोपड़ी से तीन लड़कियों को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने कोलकाता के मोंटी उर्फ सुब्रतो दास, सोनरपुरा के सुब्रोदीप मंडल उर्फ डेंगू तथा दीकू बाल्मीकि उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। मोंटी डांस ट्रेनर भी है।
पुलिस के अनुसार युवक 'लव बर्ड' बनकर भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे और फिर उन्हें देह व्यापार के अड्डों पर या आर्केस्ट्रा संचालकों के हाथों बेच देते थे। बताया जाता है कि ऐसी लड़कियों से आर्केस्ट्रा संचालक भी देह व्यापार कराते थे।
यह खेल लंबे समय से चल रहा था। इस संबंध में पश्चिम बंगाल के जगदलपुर स्थित पूर्वा यादवपुर थाना में अपहरण के कई मामले दर्ज हैं। जांच के क्रम में बंगाल पुलिस को इसका सुराग मिला। इसके बाद छापेमारी की गई। हालांकि, घटना स्थल से धंधे का स्थानीय सरगना साजन आर्केस्ट्रा का संचालक फरार हो गया। अब बंगाल पुलिस कोर्ट के आदेश पर युवकों और लड़कियों को ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल ले जा रही है।
No comments:
Post a Comment