Wednesday, 23 March 2016

आगरा में शेफ संजीव कपूर की कंपनी के खिलाफ मुकदमा

आगरा में शेफ संजीव कपूर की कंपनी के खिलाफ मुकदमा

लखनऊ। आगरा में देश के नामचीन शेफ संजीव कपूर की कंपनी ने आगरा में यलो चिली की फ्रेंचाइजी देकर मुंह फेर लिया। एग्रीमेंट में किए गए वादों को पूरा न करने से फ्रेंचाइजी घाटे में पड़ गई। उन्होंने कंपनी के सात डायरेक्टर और सीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। संजीव कपूर की फर्म एसके रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड ने 23 जुलाई 2013 को कमला नगर निवासी रिजुल अग्रवाल से आगरा में यलो चिली के लिए एग्रीमेंट किया था। उन्होंने 15 लाख रुपये और रॉयल्टी के रुपये दे दिए। इसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट खोला, जिसमें दो करोड़ से अधिक रुपये का निवेश हुआ। रिजुल के मुताबिक, शेफ की कंपनी ने एग्रीमेंट के मुताबिक सुविधाएं नहीं दीं। रिजुल अग्रवाल ने सोमवार को थाना न्यू आगरा में शेफ संजीव कपूर की मुंबई की फर्म एसके रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड के सात डायरेक्टर और सीईओ के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment