Tuesday, 22 March 2016

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समीर भुजबल को भी 31 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समीर भुजबल को भी 31 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने आज समीर भुजबल की न्यायिक हिरासत को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। समीर भुजबल महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल के साथ इस मामले में सह आरोपी हैं। छगन भुजबल और समीर भुजबल रिश्ते में चाचा भतीजे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने छगन भुजबल से संबंधित 55 करोड़ की संपत्ति वाली चीनी मिल और जमीन को जब्त किया है।

आज हुई कार्रवाई में ईडी ने यह कहते हुए समीर की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है जिसे विशेष न्यायाधीश पीआर भावगे ने स्वीकार कर लिया।

ईडी की तरफ से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया कि अभी मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान पता चला है कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में समीर भी जुड़ा हुआ है इसलिए उसे हिरासत में लिया जाना जरूरी है।
आपको बता दें कि छगन भुजबल को भी अदालत ने 31 मार्च तक के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया था।

No comments:

Post a Comment