Tuesday, 22 March 2016

वर्ल्ड बैंक की नौकरी छोड़ 100 से ज्यादा सांसदों का काम देख रही हैैं ऋत्विका

वर्ल्ड बैंक की नौकरी छोड़ 100 से ज्यादा सांसदों का काम देख रही हैैं ऋत्विका

नई दिल्ली। हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई और वर्ल्ड बैंक में काम कर चुकीं केरल की ऋत्विका भट्टाचार्य इन दिनों 100 से ज्यादा सांसदों का काम देख रही हैं। इसके अलावा ऋत्विका केरल के इलाकों में साफ पानी कैसे पहुंचे और हिमाचल में सिलबेस सुधार जैसे प्रोजेक्टों पर भी काम कर रही है।

ऋत्विका केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा हीना गावित, कमलनाथ, दिनेश त्रिवेदी, पूनम महाजन और कई नाम जैसे कई सांसदों का काम देख रही हैं। ऋत्विका सांसदों को विकास कार्यों की पहचान करने में उनकी मदद करती हैं साथ ही साथ वो इन बातों का भी जायजा लेती हैं कि शुरू किए विकास कार्य कहां तक पहुंचे हैं और किस रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं।

ऋत्विका ने काम करने के दो तरीके अपना रखे हैं पहला है ‘ताम्रपत्र’ और दूसरे है ‘जिज्ञासा’।‘ताम्रपत्र’ में सभी सरकारी स्कीमों का डेटाबेस है, जिसे कोई भी सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में उपयोग में ले सकता है। यह लगातार अपडेट किया जाता है। वहीं दूसरा है ‘जिज्ञासा’ जिसके अंतर्गत अलग-अलग दलों के कामकाज का विश्लेषण किया जाता है। इसके अलावा ऋत्विका स्वनीति नाम का एक एनजीओ भी चलाती हैं।

No comments:

Post a Comment