Sunday, 20 March 2016

CAUGHT: दीपिका Ex Boyfriend रणबीर के साथ उनके फ्लैट के टैरेस में दिखीं

CAUGHT: दीपिका Ex Boyfriend रणबीर के साथ उनके फ्लैट के टैरेस में दिखीं

मुंबई। एक ओर जहां अभिनेता रणवीर सिंह दुबई में शुक्रवार रात को आयोजित एक अवॉर्ड समारोह में दीपिका को अपनी बेटर हॉफ सम्बोधित कर सबको चौंका दिया है, तो दूसरी ओर उससे भी बड़ी चौंकाने वाली खबर आ रही है कि शुक्रवार को ही उनकी बेटर हॉफ दीपिका मुंबई में थीं और अपने एक्स बॉयफ्रैंड के साथ उनके फ्लैट में देखी गईं। यह दावा स्पॉटबॉय डॉट कॉम ने किया है। 
उसके रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता रणबीर कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण के साथ देखे गए और रणबीर के फ्लैट में दोनों ने क्वालिटी टाइम बिताया। रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका शुक्रवार शाम को करीब सात बजे रणबीर के फ्लैट पर आईं। फ्लैट पर दीपिका के पहुंचने के कुछ देर बाद दोनों टैरेस पर आ गए और बातें करने लगे। बात करते हुए दोनों खुश नजर आ रहे थे। बता दें कि दीपिका मुंबई सिर्फ एक दिन के लिए आई हुई थीं। वे अभी यूएस में अपनी हॉलीवुड मूवी ट्रिपल एक्स की शूटिंग कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका शुक्रवार रात को ही अपने दोस्त की शादी में श्रीलंका निकल गईं।
बहरहाल, यदि बेवसाइट का दावा सच है, तो तय है कि दाल में कुछ काला जरूर है। अब देखना यह होगा कि जब रणवीर को इस मुलाकात के बारे में पता चलेगा, तो उनकी क्या प्रतिक्रियाएं रहेंगी। वैसे कहा यह भी जा रहा है कि रणबीर की दीपिका से दोबारा बढ़ती नजदीकियों की वजह से ही कैटरीना ने रणबीर से रिश्ता खत्म कर लिया था। माामला बेहद दिलचस्प है। अब देखिए, दीपिका से ब्रेकअप होने के बाद रणबीर, कैटरीना के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों साथ में रहने भी लगे थे, लेकिन यह जोड़ी ज्यादा दिन नहीं चली। वहीं जब रणबीर ने दीपिका को छोड़ दिया था, तो दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप बना ली। रणवीर और दीपिका दोनों की कैमस्ट्री भी काफी चर्चिच रही है।

No comments:

Post a Comment