Friday, 18 March 2016

'धूम 4' को लेकर रितिक रोशन ने किया बड़ा खुलासा

'धूम 4' को लेकर रितिक रोशन ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अभिनेता रितिक रोशन ने यशराज प्रोडक्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धूम 4’ को लेकर बड़ा खुलासा किया. रितिक ने इस तरह की सभी खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि रितिक को ‘धूम 4’ के लिए कास्ट किया गया है.

आपको बता दें इसके साथ ही खबर थी कि ‘धूम 4’ में रितिक के साथ बाहुबली स्टार प्रभाष भी नजर आएंगे. रितिक ने इस खबर का भी खंडन किया है. रितिक ने अपने फैंस के साथ चैट सेशन में बताया, ”मैं सिर्फ यशराज प्रोडक्शन की फिल्में कर रहा हूं. इनमें से एक है ‘काबिल’ और दूसरी है ‘ठग’. आपको बता दें काबिल में रितिक के साथ अभिनेत्री यामी गौतम नजर आएंगी. यह फिल्म अगले साथ 26 जनवरी को रिलीज़ होगी.

वहीं दूसरी फिल्म ठग की बात करें तो इसे विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं. विजय धूम 3 का भी डायरेक्शन कर चुके हैं. इस साल रितिक की फिल्म मोहनजोदाड़ो बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इस फिल्म को आशुतोस गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment