Monday, 21 March 2016

छात्रों के लिए निकाली अफसर की नौकरी

छात्रों के लिए निकाली अफसर की नौकरी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर के 149 पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां बैंक में वेल्थ मैनेजमेंट के तहत अनुबंध पर की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों से इम्पॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट पर साइन भी करवाया जाएगा।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पद, योग्यता और आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारियां इस प्रकार हैं :

एक्विजिशन रिलेशनशिप मैनेजर, पद : 39 (अनारक्षित-20)
योग्यता

मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त हो।साथ ही वेल्थ मैनजेमेंट में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर कम से कम दो साल का अनुभव हो।

आयु सीमा (1 मार्च 21016 को) : न्यूनतम 22 साल और अधिकतम 35 साल।

रिलेशनशिप मैनेजर, पद : 71 (अनारक्षित-36)
योग्यता : बैचलर डिग्री हो। साथ ही रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर तीन साल का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा (1 मार्च 21016 को) : न्यूनतम 23 साल और अधिकतम 35 साल।

रिलेशनशिप मैनेजर (टीम लीड), पद : 03
योग्यता : बैचलर डिग्री हो। इसके साथ में वेल्थ मैनजेमेंट में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर न्यूनतम चार साल का अनुभव हो।

रिस्क ऑफिसर (मिड-ऑफिस), पद : 01
योग्यता : बैचलर डिग्री हो। साथ ही फाइनेंशियल सर्विस इंडस्ट्री में वेल्थ मैनेजेमेंट/ रीटेल बैंकिंग/ इंवेस्टमेंट में पांच साल का अनुभव हो।

कम्प्लायंस ऑफिसर, पद : 01
योग्यता : किसी विषय में बैचलर डिग्री हो। साथ ही वेल्थ मैनेजेमेंट में पांच साल का अनुभव हो।

इंवेस्टमेंट काउंसलर, पद : 17 (अनारक्षित-9)
योग्यता

किसी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।वेल्थ मैनेजेमेंट में इंवेस्टमेंट एडवाइजर/ काउंसलर के तौर पर तीन साल का कार्यानुभव हो।

आयु सीमा (1 मार्च 21016 को) : न्यूनतम 23 साल और अधिकतम 35 साल।

प्रोजेक्ट डेवपलमेंट मैनेजर बिजनेस, पद : 01
योग्यता : एमबीए/ एमएमएस/ पीजीडीएम प्राप्त की हो। साथ में चार साल का अनुभव हो। बैंकिंग के सुपरवाइजरी फंक्शन में अनुभव होने पर वरीयता मिलेगी।

प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर टेक्नोलॉजी, पद : 01
योग्यता

एमबीए/ एमएमएस/ पीजीडीएम हो।साथ ही एमई/ एमटेक/ बीई/ बीटेक डिग्री हो।बैंकिंग टेक्नोलॉजी में कम से कम चार साल का अनुभव हो। बैंकिंग के बिजनेस फंक्शन में अनुभव होने पर प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा (उपर्युक्त पांच पद) : 1 मार्च 21016 को न्यूनतम 25 साल और अधिकतम 40 साल।

कस्टमर रिलेशनशिप एग्जिक्यूटिव, पद : 15 (अनारक्षित-8)
योग्यता : किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र का अनुभव हो। कम्यूनिकेशन स्किल का अच्छा होना वांछनीय योग्यता है।
आयु सीमा (1 मार्च 21016 को) : न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 35 साल।
वेतन (सभी पद) : शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर वेतन दिया जाएगा। 

चयन प्रक्रिया
शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 

आवेदन शुल्क

अनारक्षित और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये।एससी, एसटी और शारीरिक अशक्त श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये।शुल्क का भुगतान डेबिट/ के्रडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। भुगतान का विकल्प ऑनलाइन आवेदन के दौरान प्राप्त होगा।   

आवेदन प्रक्रिया

वेबसाइट (www.statebankofindia.com) के होमपेज पर नीचे की ओर दिए गए ‘करियर विद अस’ पर क्लिक करें। नए वेबपेज पर ‘रिक्रूटमेंट ऑफ ऑफिसर्स इन स्पेशलिस्ट कैडर... स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ के नीचे डाउनलोड ‘इंग्लिश एडवर्टाइजमेंट’ लिंक पर क्लिक कर नियुक्ति के विज्ञापन को पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।फिर ऑनलाइन आवेदन के लिए ‘अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करें। ‘न्यू यूजर क्लिक हियर फॉर रिक्रूटमेंट’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद सभी निर्देशों को पढ़ने के बाद ‘कंटिन्यू’ बटन पर क्लिक करें। ऐसा करने पर फॉर्म खुल जाएगा। अब फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज कर ‘सेव एंड नेक्सट’ बटन पर क्लिक करें।  रजिस्ट्रेशन होते ही कंप्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दिखाई देगा, इसे पेपर पर नोट कर लें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इंस्तेमाल ऑनलाइन सेव किए गए डाटा को खोलने या एडिट करने में काम में आएगा। इस सुविधा का केवल तीन बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है।इसके बाद अपनी फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी को निर्धारित लिंक से अपलोड कर दें।अंत में ‘पेमेंट’ लिंक पर जाकर शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।इसके बाद सफलतापूर्वक सब्मिट गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें और उसे सभी जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ संलग्न कर तय पते पर भेजें।

यहां भेजें प्रिंटआउट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रोमोशन डिपार्टमेंट, कॉर्पोरेट सेंटर, थर्ड फ्लोर, अटलांटा बिल्डिंग, नरीमन प्वाइंट, मुंबई-400021

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
31 मार्च 2016
डाक से आवेदन फॉर्म के प्रिंटआउट स्वीकार होंगे : 7 अप्रैल 2016 तक

अधिक जानकारी यहां
फोन : 022-22820427                            

ई-मेल : sbirect@ibpsorg.org

No comments:

Post a Comment