AOL के कार्यक्रम पर नया विवाद, कांग्रेस ने की कानूनी कार्रवाई की मांग
श्री श्री रविशंकर के विश्व सांस्कृतिक उत्सव के दौरान यहां कई केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने पर कांग्रेस ने मंगलवार को कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मांग की है।
कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जैसा जेएनयू मामले पर किया गया था वैसी ही कानूनी कार्रवाई इस मुद्दे पर की जानी चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि पार्टी के ओडियो-वीडियो फुटेज है, जिसमें कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने आयोजित किया था।
एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवेसी के बयान कि वह भारत माता की जय नहीं बोलेंगे पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने उन पर निशाना साधा और कहा कि वह सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति करके भाजपा की मदद करना चाह रहे हैं।
No comments:
Post a Comment