Thursday, 17 March 2016

उत्तर कोरिया में अमेरिकी छात्र को मिली 15 साल की सजा

उत्तर कोरिया में अमेरिकी छात्र को मिली 15 साल की सजा

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया की सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका के एक छात्र ओटो वांबियर को 15 साल के कठिन परिश्रम की सजा सुनाई है। अमेरिकी छात्र को राज्य के खिलाफ अपराध करने के मामले में दोषी पाया गया है।

वर्जिनिया विश्वविद्यालय के 21 वर्षीय वांबियर को जनवरी में उत्तर कोरिया का दौरा करते समय एक होटल से प्रचार चिन्ह की चोरी करने की कोशिश के लिए गिरफ्तार किया गया था।

वांबियर ने एक प्रेस कांफ्रेस में कहा था, "मैंने होटल में स्टॉफ के लिए सुरक्षित क्षेत्र से राजनीतिक नारे की कापी करने की कोशिश की, मैं कोरिया के कामगारों के मिजाज़ को जानना समझना चाहता था, ये एक बेवक़ुफ़ी भरी कोशिश थी।."

चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार उत्तर कोरिया की सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया।
मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट वाच की एशिया इकाई ने उत्तर कोरिया के फैसले की आलोचना की है। संस्था ने इसे स्तब्ध कर देने वाला और अस्वीकार्य बताया है।

गौरतलब है कि वहीं दक्षिण कोरिया ने अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। जिसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया।

No comments:

Post a Comment