पांच बच्चों की मां को पति ने दोस्तों के सामने परोसा
लखनऊ। ताजनगरी आगरा में एक विधवा ने अपना जीवन आगे अच्छा गुजारने की योजना बनाकर दूसरा विवाह कर लिया। दूसरे पति ने पहले तो उसको खूब प्यार दिया, चार वर्ष बाद अपने दोस्तों की महफिल में पेश कर दिया। महिला किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची।
आगरा में जगदीशपुरा जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बोदला में एक महिला को उसके पति ने अपने दोस्तों के सामने परोस दिया। पति ने दिल्ली में दोस्तों को दिल्ली में शराब की पार्टी दी थी, जब शबाब की डिमांड हुई तो उसने अपनी पत्नी को ही शराब के नशे में धुत दोस्तों को सौंप दिया और वहां से भाग निकला। महिला ने उसके दोस्तों के सामने हाथ जोड़कर विनती की, लेकिन जब वह मानने को तैयार नहीं हुए तो महिला ने अपने देवर को फोन किया। दिल्ली निवासी देवर ने उसको वहशियों के चंगुल ने निकाला।
आगरा की महिला ने पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसके दो बच्चे थे। दूसरी शादी के चार वर्ष में उसके तीन बच्चे हो गये। विवाहिता का आरोप है कि फरवरी के अंतिम हफ्ते में पति उसे दिल्ली के मंगोलपुरी मे अपने दोस्तों के बीच छोड़ आया। उस पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। आगरा में कल थाना पहुंची इस महिला ने पति के प्राथमिकी दर्ज करने की तहरीर दी है।
No comments:
Post a Comment