नई दिल्ली, एएनआई। पीओके में भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान किस कदर तिलमिलाया हुआ है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज वाघा बार्डर पर देखने को मिला। पंजाब स्थित वाघा बार्डर पर रोज की तरह आज भी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी हुई लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आ गई। दरअसल जिस वक्त बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी चल रही थी उस दौरान पाकिस्तान की तरफ से आई भीड़ ने भारत की तरफ करीब आधा किलो का पत्थऱ फेंका गया। पत्थर वीआइपी गैलरी में बैठे लोगों के नजदीक गिरा। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इसकी पाकिस्तानी रेंजर्स से शिकायत की है। घटना के बाद बीएसएफ व पाक रेंजर्स की फ्लैग मीटिंग भी हुई। पत्थर फेंकने की घटना से पाकिस्तानी रेंजर्स पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि गैलरी में पहुंचने वालों की सघन तलाशी होती है। यदि पाक रेंजर्स ने तलाशी ली थी तो फिर कोई दर्शक पत्थर लेकर कैसे पहुंच गया और भारत की ओर फेंक दिया। पाक रेंजर्स का कहना है कि उन्हें भी नहीं पता कि पत्थर किसने फेंका। भारत-पाक में तनाव को देखते हुए बीएसएफ ने दो अक्टूबर तक रिट्रीट सेरेमनी रद कर दी थी। बताया जा रहा है कि आज तीन सौ भारतीय पर्यटकों को गैलरी तक पहुंचने की इजाजत दी गई थी। पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक की फुटेज पर बोले राजनाथ 'जस्ट वेट एंड वाच'
Courtesy :jagran. Com
No comments:
Post a Comment