Thursday, 20 October 2016

अमेरिका में कर्ज चुकाने के लिए मुस्लिम समूह को बेच दिया गया चर्च

न्यूयॉर्क, प्रेट्र । अमेरिका में बंद पड़े एक कैथोलिक चर्च मुस्लिम समूह को बेच दिया गया। यह कदम कर्ज को चुकता करने के लिए उठाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पेंसिल्वेनिया प्रांत के ब्रिस्टल शहर स्थित चर्च को शुक्रवार को यूनाइटेड अमेरिकन मुस्लिम सोसाइटी को बेचा गया। इसके लिए सोसाइटी ने 17.75 लाख डॉलर (करीब 11.83 करोड़ रुपये) को भुगतान किया। इस धनराशि से इमेक्यूलिट्स कान्सेप्शन के 7,04,997 डॉलर और कैथोलिक समुदाय की क्वीन यूनिवर्सिटी के 2,58,042 डॉलर के बकाए को चुकाया जाएगा। इसी साल एक जनवरी को बंद कर दिए गए इस चर्च का साल 2014 में ही क्वीन यूनिवर्सिटी में विलय कर दिया गया था। चर्च को बेचे जाने की घोषणा सप्ताहांत के दौरान आयोजित सामूहिक प्रार्थना में की गई। प्रार्थना में शामिल लोगों ने भी इस सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। चर्च को खरीदने वाली मुस्लिम सोसाइटी तुर्क-अमेरिकन मुस्लिम कल्चरल एसोसिएशन की मातृ संस्था है। 

Courtesy:jagran.com

No comments:

Post a Comment