मुंबई
भारतीय यात्रियों में करीब 96 प्रतिशत लोग होटल में ठहरने के लिए बख्शीश यानी कि टिप देते हैं। यह टिप या तो बेहतर रूम सर्विस या साफ सफाई की वजह से दी जाती है। यह जानकारी हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में सामने आई है। ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी एक्सपीडिया की '2016 होटल एटिकेट रिपोर्ट' के अनुसार, 'करीब 96 प्रतिशत भारतीय होटल में बख्शीश देते हैं। इसमें से 79 प्रतिशत बख्शीश रूम सर्विस और 51 प्रतिशत साफ सफाई इत्यादि से खुश होकर दी जाती है।'
इस सर्वेक्षण में पाया गया है कि करीब 39 प्रतिशत भारतीय सामान उठाने वालों और 24 प्रतिशत दरबानों को बख्शीश देते हैं। जीएफके कस्टम रिसर्च ने होटल बुकिंग के दौरान भारतीयों के व्यवहार और वरीयता के विश्लेषण के लिए 1014 लोगों पर सर्वे किया था। इसमें वैसे पुरुष और महिलाओं को शामिल किया गया था जो पिछले दो सालों के दौरान कम से कम एक रात किसी होटल में रुके हों।
सर्वे के मुताबिक होटल की बुकिंग के दौरान 96 फीसदी भारतीय प्राइज और लोकेशन पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। कॉमप्लिमेंट्री वाई-फाई (93 फीसदी), रिव्यूज (89 फीसदी) और होटल ब्रैंड (86 फीसदी) भी उन अहम बिंदुओं में से हैं जिनका ख्याल होटल बुकिंग के दौरान रखा जाता है।
Courtesy:india times.com
No comments:
Post a Comment