एशियन चैंपियंस ट्रोफी में भारत ने विजयी शुरुआत की। पहले ही मैच में भारत ने जापान को 10-2 से रौंद डाला। रुपिंदर पाल ने सबसे अधिक छह गोल किए। रमनदीप सिंह ने दो और तलविंदर सिंह, यूसुफ अफान ने एक-एक गोल दागा। भारत ने शुरू से ही मैच पर दबदबा बना लिया था।
भारत और जापान के बीच अब तक 74 मैच हुए हैं। इनमें से भारत ने 66 मैच भारत ने जीते, जबकि चार मैच में जापान विजयी रहा। दोनों टीमों के बीच इतने ही मैच ड्रॉ रहे हैं।
Courtesy: indiatimes.com
No comments:
Post a Comment