Monday, 24 October 2016

दिवाली के बाद दिल्ली में बढ़ेंगे शराब के दाम, आबकारी विभाग ने प्रक्रिया शुरू की

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में शराब के दाम बढ़ने जा रहे हैं। आबकारी विभाग ने इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जिसके तहत 12 दर्जन के करीब ब्रांड के दामों में उतार चढ़ाव हुआ है। यह प्रक्रिया दीपावली तक पूरी हो जाएगी। जिसके तहत 400 रुपये से अधिक दाम वाली शराब के कई ब्रांडों पर असर पड़ेगा। 50 रुपये से लेकर 100 रुपये से अधिक तक दाम बढ़ सकते हैं। आबकारी विभाग का कहना है कि शराब के ब्रांड के लाइसेंस देने की वार्षिक प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत हर साल शराब के दामों में उतार चढ़ाव होता है। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक 12 के करीब ब्रांड के लाइसेंस बन चुके हैं। इनके दामों में कुछ फर्क आया है। 

Courtesy:jagran.com

No comments:

Post a Comment