मुंबई: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री को पद से हटाये जाने के कुछ ही दिन बाद समूह के मानव संसाधन विभाग (H.R) प्रमुख एन. एस. राजन ने भी त्यागपत्र दे दिया है.
सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कल अपना त्यागपत्र दे दिया था. राजन मिस्त्री के बनाए गए समूह कार्यकारी परिषद के भी सदस्य थे. सोमवार को मिस्त्री को हटाने के साथ ही परिषद को भी भंग कर दिया गया था. टाटा समूह की वेबसासाइट से भी इससे संबंधित सभी ब्यौरे को भी हटा दिया गया.
साइरस मिस्त्री को सोमवार को टाटा संस के चेयरमैन पद से अचानक हटा दिया गया और बुधवार को साइरस मिस्त्री ने टाटा समूह को एक चिट्टी लिखकर टाटा समूह में अपनी स्थिति के बारे में लिखा और टाटा के कारोबारी फैसलों पर सवाल उठाए.
Courtesy:abplive.in
No comments:
Post a Comment