अगले साल होने वाले तीन टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद, मारिया शारापोवा को WTA रैंकिंग में फिर से शामिल किया जायेगा, रशियन टेनिस फेडरेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा। विश्व की पूर्व न.1 खिलाड़ी फिलहाल एक डोपिंग प्रतिबंद भोग रही हैं, जिस कारण से उनका नाम अधिकारिक रैंकिंग सूची से हटा दिया गया है।
"शारापोवा का WTA रैंकिंग सूची से बाहर जाना एक तकनिकी क्षेत्र का विषय है," RTF के उपाध्यक्ष एलेक्सेई सेलिवानेनको ने कहा। "रैंकिंग सूची में वापस आने के लिए उन्हें कम से कम तीन टूर्नामेंट खेलने होंगे।"
"उन्होंने (रैंकिंग सूची में बने रहते के लिए) तीन टूर्नामेंट का न्यूनतम आवश्यक भाग खो दिया है क्योंकि उन्होंने इस साल की शुरुआत से ही नहीं खेला है।"
"हालांकि, अगर वह अगले साल खेलना शुरू करती हैं तो उनके तीन टूर्नामेंट खेलते ही, उन्हें रैंकिंग सूची में वापस ले आया जायेगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि टूर्नामेंट के आयोजक उनके वाइल्ड कार्ड ज़रूर देंगे और वह रैंकिंग सूची में आसानी से वापसी कर पाएंगी।"
29 वर्षीया रूसी दिग्गज खिलाड़ी अगले साल 26 अप्रैल से अधिकारिक रूप से टेनिस खेलने में खेलने में सक्षम होंगी। 26 जनवरी को डोपिंग उलंघन के आरोप लगने पर उन्हें दो सालों के लिए निलंबित कर दिया गया था। 4 अक्टूबर को स्विस के कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन ने इस निलंबन काल को कम करके 15 महीने का कर दिया था।
इस निलंबन के कारण 2012 के लन्दन ओलंपिक्स की रजत पदक विजेता इस साल अगस्त में हुए रियो गेम्स में भाग नहीं ले सकी थी।
उनकी वापसी के बाद पहला ग्रैंड स्लैम होगा फ्रेंच ओपन जो मई-जून में आयोजित होगा जिसपर उन्होंने 2012 और 2014 में जीत हासिल की थी, और पांच बात ग्रैंड स्लैम सिंगल्स की विजेता रह चुकी यह खिलाड़ी प्रत्यक्ष प्रवेश के लिए आवश्यक प्रयाप्त टूर्नामेंट पॉइंट कमाने का समय न होने के कारण इस उम्मीद में कि शायद उन्हें वाइल्ड कार्ड मिल जाए।
Courtesy:sportscafe.com
No comments:
Post a Comment