संजय मिश्रा, मुंबई। भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन करने वाले सामजसेवी अन्ना हजारे की ज़िंदगी पर बनी फिल्म 'अन्ना' को महाराष्ट्र और दिल्ली में टैक्स-फ्री कर दिया गया है। निर्देशक शशांक उदापुरकर ने जागरण डॉट कॉम को जानकारी देते हुए बताया- ''देश के लिए अन्ना के योगदान को देखते हुए महाराष्ट्र और दिल्ली की सरकारों ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का फै़सला लिया है। हमने फिल्म को टैक्स फ्री करवाने के लिए सभी संबधित लोगों को दिल्ली और महाराष्ट्र में फिल्म दिखाई और सभी ज़रूरी नियमों को पूरा किया था।" शशांक आगे कहते हैं- ''अब हम अन्ना की इस फिल्म को बिहार और झारखंड में भी टैक्स फ्री करवाने की कोशिश में लगे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो बिहार के लोग भी अन्ना की बायोपिक को टैक्स फ्री देख पाएंगे।'' जॉन अब्राहम का एक और सपना हुआ पूरा फिल्म में अन्ना के बचपन से लेकर फौजी बनने और फिर भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लंबी लड़ाई को कवर किया गया है। लेखक और निर्देशक शशांक ने फिल्म में अभिनय की भी ज़िम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 'अन्ना' के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज को पर्दे पर उतारा है। फिल्म में तनीषा मुखर्जी एक पत्रकार भी भूमिका में हैं।
Courtesy:jagran.com
No comments:
Post a Comment