नई दिल्ली: दिल्ली में बर्ड फ्लू का दायरा बढता जा रहा है. कल चिडियाघर को बंद कर दिया गया तो आज दक्षिणी दिल्ली में हौजखास के डियर पार्क को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है.
दिल्ली सरकार ने अलग अलग जगहों से 50 सैंपल लेकर जालंधर की लैब में जांच के लिए भेजे हैं. दिल्ली में पिछले तीन दिनों में कुल 17 पक्षियों की मौत की खबर है. कल दिल्ली सरकार की टीम 12 बजे गाजीपुर मंडी जाएगी और वहां पक्षियों की जांच करेगी.
डेवलपमेंट सेक्रेटरी की अगुवाई में 26 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी हालात पर नजर रख रही है. पशुपालन विभाग के डॉक्टरों, अधिकारियों-कर्मचारियो की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.
दिल्ली सरकार की टीम कल मुर्गा मंडी का भी दौरा करेगी. जिसके बाद तय होगा कि अभी चिकन खाने वालों को परहेज की जरूरत है या नहीं. पिछले 24 घंटों में 8 और पक्षियों की मौत से दिल्ली में बर्ड फ्लू का खतरा गहराया है. सरकार ने मर चुके पक्षियों को नहीं छूने की एडवायजरी जारी की है.
courtesy: abplive.in
No comments:
Post a Comment