Wednesday, 19 October 2016

काले हिरण मामले में सलमान के खिलाफ SC पहुंची राजस्थान सरकार

राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के खिलाफ काला हिरण और चिंकारा केस में सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। इसी साल जुलाई महीने में जोधपुर हाईकोर्ट सलमान खान को राहत देते हुए काला हिरण और चिंकारा शिकार मामले में बरी कर चुकी है। निजली अदालत ने सलमान को अवैख रूप से शिकार करने के दो अलग-अलग मामलों में क्रमश: 1 साल और 5 साल की सजा सुनाई थी जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। 

आपको बता दें कि जोधपुर के सुदूरवर्ती इलाके भावड़ में 26 सितंबर, 1998 को और इसी इलाके के घोड़ा फार्म्स में 28 सितंबर, 1998 को यह अवैध शिकार किए गए थे। इस मामले में सलमान समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। सलमान उस समय जोधपुर में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। इस मामले में सलमान एक जेल की हवा खा चुके हैं। 

Courtesy:livehindusthan.com

No comments:

Post a Comment