Tuesday, 18 October 2016

कबड्डी विश्व कप | कोरिया ग्रुप चैंपियंस बन नॉक आउट तक पहुंचा

अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में, इंग्लैंड को हराकर, 100% जीत के रिकॉर्ड के साथ ग्रुप विजेता बन दक्षिण कोरिया नॉकआउट्स में शामिल हुआ। दूसरे ग्रुप में, थाईलैंड ने USA को पीछे छोड़ा, वहीं केन्या ने टूर्नामेंट की दूसरी जीत हासिल की और जापान के साथ हुए मुकाबले में विरोधी टीम मात दी।

ग्रुप A

दो बार विजेता रहे भारत की टीम को हराकर, विश्व कप की शुरुआत करने वाले दक्षिण कोरिया गणतंत्र इंग्लैंड पर 56-17 की जीत हासिल कर सेमी-फाइनल्स तक पहुंचा। इंग्लैंड के खिलाफ हुए आखिरी लीग मुकाबले में, कोरिया ने एक और 'त्रुटी रहित प्रदर्शन' किया जिसे शानदार कहना गलत नहीं होगा।  

31 रेड पॉइंट इकठ्ठा कर कोरियाई टीम ने इंग्लैंड को खेल की शुरुआती हिस्सों में ही मुश्किलों से घेरा और 7-0 की बढ़त हासिल कर ली। लाख कोशिशों के बावजूद, यूरोपियाई टीम, खेल के अंत तक सुपर 10 हासिल करने वाले चेयोल ग्यु शिन को रोक नहीं सकी। इस जीत के साथ ही कोरिया ने ग्रुप टॉपर के तौर पर अपना मुकाम पुख्ता कर लिया और अब वह ग्रुप B के दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ सेमी फाइनल में भिड़ेंगा।

ग्रुप B

ग्रुप B में, एक एक-तरफ़ा मुकाबले में थाईलैंड ने 69-22 के स्कोर से यूनाइटेड स्टेट्स को मात दिया। लीग में तीसरी जीत हासिल कर थाईलैंड ने, ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने वाले, जापान को पीछे छोड़कर नॉक आउट में शामिल होने के अपने मौके और भी पक्का कर लिया है।

थाईलैंड के कप्तान और रेडर खोमसान थोंगखाम ने 14 अंक कमाए, जिसमें एक टैकल पॉइंट भी शामिल था। चैनवित विचियेन ने 12 रेड पॉइंट के साथ जीत दिलाने में उनकी मदद की।

दूसरे गेम में, केन्या ने जापान को हराकर, उनकी मुश्किलें और भी बढ़ा दी। 13 टैकल पॉइंट कमाकर, केन्याई डिफेंडर जेम्स ओधियाम्बो ओबिलो ने एक ही मैच में सर्वाधिक टैकल पॉइंट कमाने का रिकॉर्ड कायम किया। जापान अब आखिरी ग्रुप मैच में थाईलैंड के साथ भिड़ेगा। सेमी फाइनल तक पहुँचने के लिए, इस मैच में, थाईलैंड को हारने से बचना होगा।

Courtesy: sportscafe.com

No comments:

Post a Comment