डेट्रायट, प्रेट्र। भारतीय मूल के डॉ. सैयद ताज अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मेयर बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। वह बिहार के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके भाई सैयद शाहबुद्दीन सांसद रह चुके हैं। 71 साल के डॉ. सैयद चार साल पहले प्रतिनिधि सभा की होड़ में भी शामिल हो चुके हैं। हालांकि इसमें उनको कामयाबी नहीं मिली। अब वह डेट्रायट के उपनगर केंटन का मेयर बनने की दौड़ में शामिल हुए हैं। उन्होंने रिपब्लिकन के कब्जे वाले मेयर पद को डेमोक्रेट की झोली में डालने के लिए विभिन्न समुदायों से मदद मांगी है। अगर आठ नवंबर को हाने वाले चुनाव में वह जीतते हैं तो मिशिगन में मेयर वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति बन जाएंगे। वह केंटन के सुपरवाइजर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। यह मेयर पद के समान माना जाता है। इस शहर की करीब एक लाख की आबादी में सात हजार से अधिक भारतीय हैं। डॉ. सैयद ताज की बिहार के गया में परवरिश हुई। यहां से प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने रांची के सेंट जेवियर कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज से मेडिकल डिग्री ली। वह 1982 में पत्नी सोफिया के साथ मिशिगन आकर बस गए। चीन की अमेरिका को धमकी, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल बर्दाश्त नहीं
Courtesy:jagran.com
No comments:
Post a Comment