नई दिल्ली: आईपीओ मार्केट के लिए साल 2016 शानदार साबित होता दिख रहा है और यह रिकॉर्ड स्तर को छू सकता है। अक्टूबर महीने तक न सिर्फ 50 कंपनियां ने बाजार से रकम जुटाने में सफलता हासिल की है बल्कि नई लिस्टेड कंपनियों ने निवेशकों को करीब 60 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। ऐसे में निवेशकों के पास शानदार मौका है क्योंकि करीब 20 कंपनियां साल अंत तक अपने इश्यू मार्केट में ला सकती है। आईपीओ मार्केट रिकॉर्ड बनाने को तैयार: ग्लोबल लॉ फर्म बेकर एंड मैकेंजी के अनुसार साल 2016 में भारतीय आईपीओ मार्केट एक रिकॉर्ड तोड़ सकता है। रिपोर्ट बताती है कि आईपीओ मार्केट पहले ही 293 करोड़ डॉलर की रकम जुटा चुका है। इतना ही नहीं अभी भी कई आईपीओ मार्केट में आना बाकी हैं जिनके जरिए कंपनियां 290 करोड़ डॉलर और जुटा सकती हैं। अनुमान जताया गया है कि सभी कंपनियां इस साल आईपीओ मार्केट से 580 करोड़ डॉलर की रकम जुटा सकती हैं। आपको बता दें कि यह रकम बीते साल के मुकाबले दो गुनी है। अगर ऐसा हुआ तो ईपीओ मार्केट बीते 6 साल के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। निवेशक हो गए मालामाल: अधिकांश इश्यू के शानदार रहने से आईपीओ मार्केट की ऐसी ग्रोथ देखने को मिल रही है। अधिकतर इश्यू में रिटेल इनवेस्टर की भागेदारी बढ़ी है। बीते महीने आए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का आईपीओ भी 10.44 गुना सब्सक्राइब किया गया था, जो कि साल 2010 में आए कोल इंडिया के इश्यू के बाद सबसे बड़ा इश्यू था। इस साल में आए आधे से ज्यादा इश्यू ने निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दिया है। क्वेस कॉर्प ने अब तक निवेशकों को 58 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Courtesy :jagran. Com
No comments:
Post a Comment