आल्मेरे (नीदरलैंड्स)। भारतीय शटलर अजय जयराम का डच ओपन में खिताबी हैट्रिक लगाने का सपना रविवार को फाइनल में हार के साथ चकनाचूर हो गया। शीर्ष वरीय जयराम को फाइनल में दूसरी वरीय स्थानीय खिलाड़ी त्यू वेई वांग के हाथों 10-21, 21-17, 18-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जयराम ने 2014 और 2015 में यहां खिताब जीता था। अजय जयराम ने हाल में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सर्किट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जिसको लेकर उनसे काफी उम्मीदें थीं।
Courtesy :jagran. Com
No comments:
Post a Comment