Sunday, 23 October 2016

रांची: आदिवासियों की आक्रोश महारैली आज, हथियारों के साथ पहुंचे लोग

रांची के मोराबादी में आदिवासियों ने आज आक्रोश महा रैली की। ये रैली 1 बजे शुरू हुई और इस महारैली में राज्य के 40 आदिवासी संगठन शामिल हुए। ये रैली CNT और SPT एक्ट में संशोधन के विरोध में की जा रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी रैली के लिए मोरहाबादी मैदान पहुंच गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। 

        
दोपहर से ही रैली में आदिवासियों का जमावड़ा शुरू हो गया है।  गीताश्री उरांव, डॉ करमा उरांव मैदान में पहुंच चुके हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में लोग मोरहाबादी मैदान में पहुंच चुके हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इन्हें रोकने के लिए चारों तरफ से बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन बावजूद इसके आदिवासियों का रोकना आसान नहीं था। बाहर से आने वाले सभी रास्तों पर भी बैरिकेडिंग की गई है। बावजूद इसके संगठन से जुड़े लोगों ने बैरिकेडिंग के बाहर गाड़ियां पार्क की और रैली में शामिल हुए।

रैली को देखते हुए प्रशासन के स्तर पर मोरहाबादी मैदान में धार -144 लागू कर दी गई है। लेकिन रैली पर इसका खास असर नहीं हुआ है। 

गौरतलब है कि मैदान में रैली हजारों की तादाद में भीड़ जुट रही है। बच्चे, महिलाएं भी शामिल हुए हैं। विभिन्न आदिवासी संगठनो के लोग अलग अलग क्षेत्रों से पहुंच रहे हैं। कुछ लोग पारंपरिक हथियारों के साथ वहां पहुंचे हैं।

Courtesy:livehindusthan.com

No comments:

Post a Comment