लागोस
संयुक्त राष्ट्र ने नाइजीरिया में इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम के संदिग्ध समर्थकों के कब्जे से 876 बच्चों को छुड़ाया है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने जानकारी दी कि बोको हराम के संदिग्ध सहयोगियों के कब्जे वाली नाइजीरियाई सैन्य बैरक में इन बच्चों को बंधक बना कर रखा गया था।
नाइजीरिया के लिए यूनिसेफ की प्रवक्ता डूने पोर्टर ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी को आशंका है कि पूर्वोत्तर मैदुगुरी शहर की इस बैरक में अभी भी 100 से अधिक और बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह की रिहाई के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से बातचीत की रिपोर्ट आई हो। बहरहाल नाइजीरिया की सेना नियमित रूप से इस बारे में रिपोर्ट करती रहती है कि हिरासत में सैकड़ों लोगों में शामिल कितने बच्चों को बातचीत के बाद मुक्त कराया गया।
उसका कहना है कि जिससे उन्होंने बातचीत की उनका बोको हराम से कोई संबंध नहीं है। पश्चिम एवं मध्य अफ्रीका के लिए यूनिसेफ के निदेशक मैनुएल फॉन्टेन के अनुसार दिसंबर से करीब 876 बच्चों को रिहा कराया गया है। इन सभी बच्चों को बोको हराम ने उस वक्त बंधक बनाया था जब इन इलाकों को मुक्त कराया गया।
Courtesy:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment