प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल के सामने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में हुई भारतीय मूल के बस ड्राइवर की निर्मम हत्या का मामला उठाया। पीएम मोदी ने टर्नबुल को फोन कर इस घटना पर चिंता जताई और ज़रूरी कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
विदेश मंत्रालय के एक बयान में बताया गया है, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल को फोन कर दिवाली की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही ऑस्ट्रेलिया में हाल में भारतवंशी मनमीत अलीशेर को जघन्य तरीके से मौत के घाट उतारे जाने की घटना पर चिता भी जताई।' ऑस्ट्रेलिया में मनमीत भारतीय समुदाय में बहुत लोकप्रिय थे।
ब्रिस्बेन के मूरूका इलाके में बस से सवारियों को उतारने के दौरान उन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया, जिससे उनकी जलकर मौत हो गई। घटना से भारतीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, पीएम मोदी से बातचीत के दौरान टर्नबुल ने घटना पर गहरे शोक का इजहार किया और कहा कि इसकी जांच हो रही है। बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी ने 2017 में टर्नबुल को भारत आने के लिए एक बार फिर से न्योता दिया।
Courtesy:livehindusthan.com
No comments:
Post a Comment