Friday, 21 October 2016

स्वच्छता के तहत सरकार का नया अभियान, चूहों को पकड़ो और ले जाओ 20 हजार रुपए

इंडोनेशिया। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की सरकार ने शहर से प्रदूषण को खत्म करने और शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने कि लिए एक अनोखे तरीके का सहारा लिया है। सरकार द्वारा दिए गए इस ऑफर के तहत एक चूहे को पकड़ने पर 20 हजार इडोनेशियाई रुपिया यानी 100 रुपए से ज्यादा मिलेंगे।

अधिकारियों को उम्मीद है इस अभियान से शहर को साफ करने में मदद मिलेगी। एक सरकारी वेबसाइट ने जकार्ता के डिप्टी गवर्नर दजरोत सैफुल हिदायत के हवाले से कहा कि यहां पर बहुत सारे चूहे हैं और कई तो बहुत बड़े हैं। हाल ही में उन्होंने इस प्लान की घोषणा की थी।

गवर्नर ने कहा कि हाल ही में एक बड़े चूहे से सामना होने के बाद उन्होंने इस प्रोग्राम को लॉन्च करने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि चूहे बहुत खतरनाक होते हैं और बहुत सी बीमारियां फैलाते हैं। हम एक चूहे को पकड़ने के लिए 20,000 रुपिया देंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि स्थानीय लोग चूहों को कैसे पकड़ेंगे- जिंदा या मुर्दा। लेकिन लोगो से बंदूक का इस्तेमाल करने से मना किया है।

Courtesy: livetodayonline.com

No comments:

Post a Comment