Tuesday, 18 October 2016

परीक्षण सफर पर निकला दुनिया का सबसे लंबा जहाज

जेएनएन, नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा जहाज उत्तरी जर्मनी में रविवार को कील नामक स्थान के पास स्ट्रैंड से पहले परीक्षण सफर पर निकल गया। इसकी ऊंचाई लगभग 330 फीट और लंबाई 468 फीट है। रूसी अरबपति इगोरविच मेलनिचेंको की मिल्कियत 'सुपर याट ए' में ऐसी कई खूबियां हैं जो इसे बड़े-बड़े क्रूज से अलग करती है। इसकी कीमत करीब 2678 करोड़ रुपये (33 करोड़ पौंड) है। - इसका ढांचा स्टील का बना है। इसमें कार्बन फाइबर भी मिलाया गया है, ताकि सुपरयाट का वजन कम रहे। डेक पर टिक की फिनिशिंग की गई है। - मुख्य मस्तूल की चौड़ाई इतनी है कि इसमें कमरा भी बना हुआ है। - सुपरयाट में एक लाउंज बनाया गया है जो मोटे कांचों से घिरा है। - किसी भी तरह के ग्रेनेड हमले से इसके कांच सुरक्षित हैं। इस पर 40 सीसीटीवी लगे हैं। - इसमें 193 वर्गफीट लंबा क‌र्व्ड ग्लास लगा है। यह बिना जोड़ का है। लाउंज इसी कांच की मदद से बनाया गया है। - इसके आठ डेकों में से एक पर हेलिपैड भी बनाया गया है। - कैप्टन काले कांच से बनी संवेदनशील टचस्क्रीन से इसे कंट्रोल कर सकेगा। - जब यह जहाज लंगर भी डाले रहेगा, तब भी इसमें 3600 किलोवाट के दो डीजल इंजन और 4300 किलोवाट के दो इलेक्टि्रक मोटर चालू रहेंगे। कैसे हैं इसके स्वामी - 44 वर्षीय मेलनिचेंको अपनी 39 वर्षीया पत्नी अलेक्जेंड्रा के साथ लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। अलेक्जेंड्रा पहले सर्बिया में मॉडल और पॉप स्टार रह चुकी हैं। - मेलनिसेंको के पास फ्रेंच रिविएरा में एक विला और न्यूयॉर्क में एक पेंट हाउस भी है। वे कोल, फर्टिलाइजर और बैंकिंग के बिजनेस में हैं। - मेलनिचेंको के पास एक अन्य सुपरयाट मोटरयाट ए भी है जिसे वह बेचने जा रहे हैं। - इसमें 14 मेहमानों के लिए सात लग्जरी केबिन हैं। साथ ही इसमें 42 क्रू मेंबर ठहर सकते हैं। - उनके पास विशेष रूप से सजाया गया बोइंग 737 प्राइवेट जेट भी है। 

Courtesy:jagran.com

No comments:

Post a Comment