नई दिल्ली: ऐप आधारित घरेलू टैक्सी सर्विस कंपनी ओला में जापान का सॉफ्टबैंक कॉरपोरेशन 2000 करोड़ के निवेश की योजना बना रहा है। दरअसल इस फंडिंग के जरिए सॉफ्टबैंक ओला को उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी उबर से टक्कर लेने में मदद करना चाहता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एएनआई टेक्लो नॉजीज प्राइवेट की ओला सॉफ्टबैंक से 25-30 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटा सकती है। इसमें अन्यस मौजूदा इन्वेलस्टरर भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में ओला और सॉफ्टबैंक की तरफ से कोई भी आधिकारिक टिप्पइणी नहीं की गई है। सॉफ्टबैंक की नजर भारतीय बाजार पर: सॉफ्टबैंक ग्रुप इंटरनेशनल के अध्यक्ष आलोक शर्मा ने हाल ही में कहा था कि कंपनी का फोकस भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने पर है। इसलिए वह भारतीय बाजार में अपना निवेश तेजी से बढ़ा रही है। आपको बता दें कि सॉफ्टबैंक ने ओला और ई-कॉमर्स कंपनी स्नै पडील में भारी निवेश कर रखा है। गौरतलब है कि ओला की तरफ से यह फंडिंग ऐसे समय में जुटाई गई है, जब अमेरिका की ऐप आधारित बेस्टॉ टैक्सीक सर्विस प्रोवाइडर उबर भारत में अपना निवेश बढ़ा रही है। उबर ने कहा था कि जुलाई में चीन से बाहर निकलने के बाद वह भारत पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। निवेशकों से करोंड़ों जुटा चुकी है ओला: बेंगलुरु आधारित कंपनी ओला अपने निवेशकों से 1.3 अरब डॉलर से अधिक (करीब 8,600 करोड़ रुपए) की रकम जुटा चुकी है। इसमें सॉफ्टबैंक ग्रुप भी शामिल है। ओला के इन निवेशकों में टाइगर ग्लोरबल, मैट्रिक्से पार्टनर्स, स्टीीडव्यू कैपिटल, सिकोदिया इंडिया, एक्से ल पार्टनर्स यूएस और फॉल्कान ऐज प्रमुख हैं।
Courtesy:jagran.com
No comments:
Post a Comment