नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से जुड़ने के लिए किसी न किसी माध्यम का इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री ने किसान की बेटी का नामकरण किया है। प्रधानमंत्री ने फोन करके पूरे परिवार को शुभकामनाएं भी दीं।
दरअसल केंद्र सरकार की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना से प्रभावित होकर एक साधारण किसान की पत्नी ने सोचा कि अगर हमें बेटी होगी तो उसका नामकरण प्रधानमंत्री से करवाएंगे। मां का सपना सच हुआ तो उन्होंने बेटी के नामकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा।
प्रधानमंत्री ने भी इन्हें मायूस नहीं किया और बेटी का नामकरण कर दिया। उन्होंने बेटी का नाम ‘वैभवी’ रखा। वैभवी नाम सुनकर दंपत्ति के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पूरे गांव में बेटी के प्रधानमंत्री द्वारा नामकरण किए जाने की बात सबको बताई लेकिन उनकी बातों का किसी को यकीन ही नहीं हुआ।
दंपत्ति में लोगों को विश्वास दिलाने की उम्मीद खत्म होती, तब तक पीएमओ कार्यालय से फोन आ गया। उसने बेटी के नामकरण पर किसान दंपत्ति को शुभकामनायें दीं। फोन पर ही किसान दंपत्ति ने अपनी सारी बात बताई।
Courtesy:livetodayonline.com

No comments:
Post a Comment