जवाहर लाल विश्वविद्याल (जेएनयू) के वीसी को छात्रों द्वारा बंधक बनाने के मामले में केन्द्रीय राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि छात्र पढ़ने के लिए नहीं बल्कि राजनीति करने के लिए आते हैं। आपको बता दें कि छात्र नजीब के लापता होने की वजह से जेएनयू के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
किरण रिजिजू ने कहा, जेएनयू के छात्रों ने वीसी और कई अधिकारियों को रातभर बंधक बनाकर रखना बहुत गलत बात है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जेएनयू में कुछ छात्र पढ़ने नहीं, राजनीति करने आते हैं। जेएनयू पढ़ाई करने का बहुत बड़ा संस्था है और उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है ना कि कानून के दायरे में आने वाली गतिविधि करनी चाहिए। कुछ लोगों का शायद ऐसी आदत बन गई कि उन्हें पढ़ाई और वहां के नियम से मतलब नहीं है। पुलिस कार्रवाई तो अलग बात है।
रिजिजू ने कहा कि कुछ लोग छात्रों के नाम पर ऐसे काम करते हैं जिससे जेएनयू की भी बदनामी होती है और पूरा छात्रसंघ भी बदनाम होता है।
Courtesy:livehindusthan.com
No comments:
Post a Comment