Thursday, 20 October 2016

सोमालिया में अल जजीरा के तीन पत्रकार गिरफ्तार

मोगादिशु
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में अल जजीरा के तीन पत्रकारों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमालिया के एक मीडिया अधिकार कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी दी है।

मीडिया अधिकार कार्यकर्ता हसन गिसे ने मंगलवार को बताया कि अल जजीरा न्यूज चैनल के पत्रकार हमजा मोहम्मद और दो कैमरामैन को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। सोमालिया के अधिकारियों ने बताया कि हमजा को विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में अल शबाब के नेताओं से इंटरव्यू करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

हालांकि सोमालिया के पत्रकार संघ ने अल जजीरा के पत्रकार की गिरफ्तारी की निंदा की है। गौरतलब है कि एक दैनिक अखबार के संपादक अब्दी अदेन गुल्ड की रिहाई के कुछ घंटे बाद ही अल जजीरा के इन पत्रकारों की गिरफ्तारी हुई है। मीडिया अधिकार कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विद्रोहियों और सरकार दोनों पत्रकारों को निशाना बना रहे हैं। इस साल अब तक सोमालिया में दो पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। 1992 से अबतक सोमालिया में 59 पत्रकार मारे जा चुके हैं।

Courtesy:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment