श्री लंका के बाएं हाथ के स्पिनर रंगाना हेराथ, पिछले 30 सालों में, टेस्ट टीम की कप्तानी पहली बार सँभालने वाले सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। कप्तान एंजेलो मैथ्युज़ और उप-कप्तान दिनेश चंडिमल के चोट के वजह से बाहर होने के कारण उन्हें ज़िम्बाब्वे के दौरे में होने वाले दो टेस्ट का कप्तान बनाया गया है।
38 साल के हेराथ अप्रैल में मर्यादित ओवर के प्रारूप से निवृत्त हो गए थे, ताकि वह अपने टेस्ट कार्यकाल पर ध्यान लगा सके। अगस्त में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट श्रृंखला में, श्री लंका के 3-0 की जीत में, उन्होंने 28 विकेट लिए थे।
हेराथ 73 टेस्ट खेले हैं और 332 विकेट ले चुके हैं तथा 2010 में मुथैया मुरलीधरन की निवृत्ति के बाद, वह श्री लंका के टेस्ट के भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं।
सोमचंद्र डी'सिल्वा के बाद हेराथ दूसरे गेंदबाज़ हैं जो श्री लंका की टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे।
Courtesy:sportscafe.com
No comments:
Post a Comment