Wednesday, 26 October 2016

साई बाबा में भी भगवान का निवास है: आरएसएस

हैदराबाद, प्रेट्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने साई बाबा को भगवान माना है। संघ के अनुसार, हिंदू दर्शन मानता है कि हर मनुष्य में ईश्वर निवास करते हैं। इस प्रकार साई बाबा में भी भगवान हैं। आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए मंगलवार को यह टिप्पणी की। संघ की यह धारणा इसलिए अहम है क्योंकि द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने किसी भी रूप में साई बाबा की पूजा का विरोध किया है। भैयाजी जोशी से साई बाबा के बारे में सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने उपरोक्त टिप्पणी की। उनका कहना था, हर प्राणी में ईश्वर अंश है। इसलिए साई बाबा में भी भगवान है। यही हिंदू दर्शन है। उनके अनुसार, अब यह साई बाबा के भक्तों के ऊपर निर्भर करता है कि वे उनकी पूजा भगवान के रूप में करें और उनका मंदिर बनाएं। इस पर किसी भी किस्म का विवाद नहीं होना चाहिए। भाजपा व आरएसएस से नहीं, राष्ट्र से जुड़ी है सेना : आनंद शर्मा

Courtesy:jagran.com

No comments:

Post a Comment