Tuesday, 25 October 2016

मारा गया लश्कर का डिवीजनल कमांडर अबु साद

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। सुरक्षाबलों के लिए दो साल से सिरदर्द बना लश्कर-ए-तैयबा का डिवीजनल कमांडर अबु साद सोमवार को उत्तरी कश्मीर के लोलाब (कुपवाड़ा) में हुई मुठभेड़ में मारा गया, लेकिन उसके अन्य साथी बच निकले। उनकी धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़स्थल के आसपास के इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। इस बीच आतंकी साद के जनाजे में अलगाववादी समर्थकों ने शामिल होकर आजादी व जिहाद समर्थक नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और आतंकी समर्थक भीड़ के बीच हिंसक झड़पें भी हुईं। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस को अपने तंत्र से पता चला कि लश्कर का डिवीजनल कमांडर अबु साद एलओसी (नियंत्रण रेखा) के साथ सटे लोलाब के सिवर गांव में छिपा हुआ है। यह गांव कवारी-बरनो जंगल के साथ सटा हुआ है। पहली बार सीमा की 15 चौकियां महिलाओं के हवाले 2014 में गुलाम कश्मीर से जम्मू कश्मीर में दाखिल हुए साद का पता चलते ही सेना और राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल के जवानों के एक संयुक्त दस्ते ने सीवर गांव का रुख किया। रात दो बजे जवानों ने आतंकी के संभावित ठिकानों की निशानदेही करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। साद गांव के बाहरी छोर पर जंगल के साथ सटे एक ढोक (कच्चा कुल्ला) में छिपा हुआ था। यह ढोक अब्दुल नजार नामक एक ग्रामीण की है और उसने ठंड बढ़ने के साथ ही उसे कुछ समय पहले खाली कर दिया था। सुबह पांच बजे जवानों ने उस ढोक को घेर लिया, जहां साद अपने साथियों संग छिपा था। जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। सुबह आठ बजे तक जारी रही मुठभेड़ में साद मारा गया, लेकिन उसके अन्य साथी वहां से बच निकले। उनकी तलाश की जा रही है। मारे गए आतंकी के पास से एक असाल्ट राइफल, तीन मैगजीन, एक रेडियो सेट और एक पाउच भी मिला है। इस बीच मुठभेड़ की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुठभेड़ स्थल की तरफ उत्तेजक नारेबाजी करते हुए मार्च किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर लोग हिंसा पर उतर आए। इस पर पुलिस ने भी बल प्रयोग किया और हालात पर काबू पाया। मारे गए आतंकी का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के हवाले कर दिया। उसे आजादी समर्थक नारेबाजी के बीच लोगों ने सुपुर्द ए खाक किया। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गोलाबारी, बीएसएफ जवान शहीद

Courtesy:jagran.com

No comments:

Post a Comment