Monday, 17 October 2016

अमेरिका के साइबर अटैक के आरोपों का रूस ने किया खंडन

गोवा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को अमेरिका के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि कथित रूसी हैकर्स डेमोक्रैटिक पार्टी के संगठनों के खिलाफ साइबर हमले कर रहे हैं। पुतिन ने उल्टे सवाल दागा कि इस तरह के आरोपों से ऐसा लगता है कि अमेरिका राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा करता रहा है।

पुतिन ने कहा कि दरअसल अमेरिकी चुनाव के कारण इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा,' मुझे उम्मीद है कि चुनाव के बाद दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे होंगे।' गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार ने इस महीने रूस पर औपचारिक तौर पर साइबर हमला करने का आरोप लगाया था। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बाइडेन एक टीवी कार्यक्रम में कहा था,' हम रूस को संदेश दे रहे हैं कि हम भी इसका बदला लेंगे और इसका बड़ा परिणाम होगा।'

ब्रिक्स सम्मेलन के बाद पुतिन ने कहा कि अमेरिका से आप ऐसी ही उम्मीद करते हैं। लेकिन इसमें नया क्या है? हां ये जरूर है कि अमेरिका ने खुद ही माना कि वह साइबर हमले करता रहा है।' दरअसल मौजूदा प्रशासन अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए राष्ट्रपति चुनावों से पहले रूसी कार्ड खेलकर वोटरों को भरमाने की कोशिश कर रहा है।

Courtesy :India times.com

No comments:

Post a Comment