Sunday, 23 October 2016

BWF | भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी विश्व रैंकिंग में ऊपर चढ़े

सौरभ वर्मा चीनी तायपेई मास्टर्स में जीत और अपना पहला ग्रैंड प्रिक्स ख़िताब जीतने के बाद, BWF द्वारा जारी की गयी ताज़ा रैंकिंग में, 25 स्थान चढ़कर पुरुष एकल विश्व रैंकिंग में 57वे स्थान पर पहुँच गए। किदम्बी श्रीकांत 10वें स्थान पर बने हुए हैं, जबकि परुपल्ली कश्यप 13 स्थान ऊपर चढ़कर 79वें स्थान पर हैं।

वर्मा, जो कि 2011 के राष्ट्रीय विजेता हैं, ने सर्वोच्च वरीयता प्राप्त ह्सू जेन हाओ को हराकर अपना पहला ग्रैंड प्रिक्स ख़िताब जीता।

कश्यप, जो वर्तमान राष्ट्रमंडल चैंपियन हैं, अपनी घुटने के सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं जिसके कारण वो रिओ ओलिंपिक में नहीं खेल पाए थे। इस पूर्व विश्व नंबर 6 खिलाड़ी के काफी समय खेल से बाहर रहने के कारण वो टॉप-100 में से बाहर हो गए थे।

एचएस प्रणॉय की डेनमार्क ओपन से जल्दी विदाई उन्हें अधिक महँगी नहीं पड़ी और 32वें स्थान पर जमे हुए हैं। साईं प्रणीत ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर आ गए जबकि अजय जयराम तीन स्थान खिसक कर 23 वे स्थान पर आ गए।

महिलाओं में, रिओ की रजत पदक विजेता पीवी सिन्धु 8वें स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि साइना नेहवाल, जो अगके महीने होने वाले चाइना ओपन से वापसी करेंगी, 5वें स्थान के साथ भारतीय खिलाडियों में सर्वोच्च रैंकिंग पर बनी हुई हैं।

युवा रित्विका शिवानी गड्डे ने रशियन ओपन में जीत कर एक स्थान का इजाफा किया और अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग, 54वें स्थान पर पहुँच गयीं। वहीँ मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने भी 30वें स्थान पर पहुंच कर करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की जो उन्हें ब्राज़ील और रशियन ग्रैंड प्रिक्स जीतने के कारण मिली।

Courtesy:sportscafe.com

No comments:

Post a Comment