Wednesday, 26 October 2016

पहलवान योगेश्वर की रजत की उम्मीद टूटी, डब्ल्यूएफआई को पता नहीं

भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त के लंदन ओलंपिक में जीते गये कांस्य पदक के रजत पदक में बदलने की संभावना लगभग समाप्त हो गयी है लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने आज दावा किया कि उसे इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2012 खेलों में पुरूष फ्रीस्टाइल में 60 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाले रूस के स्वर्गीय पहलवान बेसिक कुदुकोव के खिलाफ जांच समाप्त करने का फैसला किया है जिससे कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर की रजत हासिल करने की उम्मीदें भी समाप्त हो गयी। 

कुदुकोव की 2013 में कार दुर्घटना में मौत हो गयी थी। उनके पुराने नमूने का वाडा ने कुछ दिन पहले फिर से परीक्षण किया था जो प्रतिबंधित स्टेरायड के सेवन के लिये पाजीटिव पाया गया था। रूसी कुश्ती महासंघ ने अपने बयान में दावा किया कि 2012 खेलों के उनके नमूने का इस साल फिर से परीक्षण किया गया और वह स्टेरायड टुरिनबोल के लिये पाजीटिव पाया गया। उनका मामला तीन सदस्यीय आईओसी अनुशासन आयोग को सौंपा गया लेकिन समिति ने कुदुकोव के खिलाफ जांच खत्म करने का फैसला किया। विश्व कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष जियोग्री ब्रयुसोव ने कहा, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति बेसिक कुदुकोव को 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में जीत गये रजत पदक से वंचित नहीं करेगी।

Courtesy:livehindusthan.com

No comments:

Post a Comment